Love Stories

Vikash-Priyanka – An Untold Love Story in Hindi 2021

Vikash-Priyanka – An Untold Love Story in Hindi – यह एक लव स्टोरी है जो लगभग 6 साल पुरानी है। इस लव स्टोरी की शुरुआत एक सरकारी स्कूल से होती है, जिसमें एक लड़का और एक लड़की दोनों महत्वपूर्ण किरदार होते हैं। इस लव स्टोरी में लड़के का नाम विकास जबकि लड़की का नाम प्रियंका है। An Untold Love Story in Hindi

An Untold Love Story in Hindi –

दोस्तों विकास अपने गांव से 5 किलोमीटर दूर कस्बे के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई करने के लिए साइकिल से रोजाना जाता है। ‌उस समय विकास कक्षा 10 में पढ़ाई करता था और प्रियंका अपने ही गांव के सरकारी स्कूल में कक्षा 10 में पढ़ाई करती थी। दोनों में प्यार के नाम पर किसी भी प्रकार का कोई मेल-मिलाप नहीं था। विकास की बहन और प्रियंका आपस में दोस्त थी, इसलिए प्रियंका कभी-कभी विकास के घर आती रहती थी। विकास उसे देखकर काफी खुश होता क्योंकि वह उससे मन ही मन प्यार करता था, लेकिन कभी कहने की हिम्मत नहीं जुटा पाया।An Untold Love Story in Hindi

गांव में ई-मित्र जैसी सुविधा के लिए किसी भी प्रकार की व्यवस्था नहीं थी। बैंक भी उसी कस्बे में था, इसलिए फोटो, बैंक के संबंधित आदि कार्य के लिए 5 किलोमीटर दूर उस कस्बे में ही जाना पड़ता था। एक दिन विकास को अपनी बहन और प्रियंका के साथ कस्बे में जाने का मौका मिलता है। विकास की बहन और प्रियंका ने स्कूली काम के लिए अपनी पासपोर्ट साइज फोटो बनवाई और फिर तीनों वापस घर लौट आए। An Untold Love Story in Hindi

विकास पढ़ाई करने के लिए प्रतिदिन स्कूल जाता है, इसलिए प्रियंका ने अपनी फोटो लाने के लिए विकास से कह दिया। विकास स्कूल से छुट्टी होने के बाद फोटो लेकर अपने घर के लिए रवाना होता है और रास्ते में साइकिल फिसल कर गिर जाने की वजह से उसके कोहनी तथा पैर में चोट लग जाती है। वह धीरे-धीरे घर पहुंच जाता है और घरवालों को अपनी चोट के बारे में बिना बताए कमरे के अंदर चला जाता है। कुछ ही देर बाद प्रियंका विकास की बहन को बुलाने के लिए उनके घर पहुंच जाती हैं क्योंकि वह दोनों बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने के लिए गांव के ही अध्यापक के पास कोचिंग जाया करती थी। An Untold Love Story in Hindi

Untold Love Story आगे भी पढ़े –

इधर विकास अपने कमरे के अंदर चुपचाप बैठा था क्योंकि चोट की वजह से उसे काफी दर्द महसूस हो रहा था। प्रियंका अपनी फोटो लेने के लिए विकास के कमरे में प्रवेश करती है तो विकास की लगी चोट उसे दिखाई पड़ती हैं। जिसकी वजह से वह काफी परेशान हो जाती है और विकास के पास ही बैठ जाती है। विकास चोट के बारे में घरवालों को नहीं बताने के लिए उससे मना कर देता है। इतने में ही विकास की बहन आ जाती है और दोनों कोचिंग जाने के लिए रवाना हो जाती है। An Untold Love Story in Hindi

अगले दिन प्रियंका कोचिंग जाने की समय से पहले ही पहुंच जाती है क्योंकी उसे पता था कि विकास चोट की वजह से स्कूल नहीं जा पाएगा। उस दिन विकास के माता-पिता और उसकी बहन खेतों पर काम करने के लिए गए हुए थे। विकास अपने कमरे में बैठकर पढ़ाई कर रहा था। प्रियंका पहले विकास की बहन इधर उधर ढूंढती है नहीं मिलने के बाद वह विकास से पूछने के लिए कमरे के अंदर प्रवेश करती हैं और विकास से चोट के बारे में पूछताछ करती है। फिर विकास ने बताया कि उसके माता-पिता और बहन खेतों पर काम करने के लिए गए हैं।An Untold Love Story in Hindi

थोड़ी देर बाद प्रियंका जाने लगती है तो विकास फोटो देने के बहाने उसे रोक लेता है और अपने बैग से फोटो निकाल कर दे देता है। उन फोटो में से प्रियंका के एक फोटो विकास को देकर चुपचाप चली जाती है। फोटो लेने के बाद विकास को एहसास हुआ कि शायद प्रियंका भी उससे प्यार करती हैं। फिर क्या था विकास को रात भर नींद नहीं आई बस सोचने लगा कि कब सुबह होगी और वह प्रियंका से मुलाकात करेगा। अगले दिन विकास स्कूल जाने वाले रास्ते पर चले जाता है और प्रियंका के आने का इंतजार करता है लेकिन प्रियंका अपनी दोस्तों के साथ होने की वजह से विकास की तरह देख भी नहीं पाई।An Untold Love Story in Hindi

विकास अपना मुरझाया हुआ चेहरा लेकर वापस घर आ जाता है और प्रियंका के कोचिंग जाने के समय का इंतजार करता है। रोजाना की तरह प्रियंका विकास की बहन को बुलाने घर आ जाती है और इसी बहाने से वह विकास को देख भी लेती थी। जैसे ही प्रियंका विकास के घर पहुंची तो विकास ने सबसे पहले उस फोटो के बारे में पूछा कि तुमने है फोटो मुझे क्यों दी है। इस पर प्रियंका ने जवाब दिया कि अगर तुम्हें अच्छे नहीं लगती हैं तो वापस दे दो। विकास फोटो वापस देने से मना कर देता है और कहता है की मुझे तो बहुत अच्छी लगती है।An Untold Love Story in Hindi

Untold Love Story प्यार के सवाल –

इस तरह की बातचीत होने के बाद विकास प्रियंका को कसम देकर एक ही सवाल पूछता है कि क्या तुम मुझसे प्यार करती हो। इस सवाल के जवाब के लिए प्रियंका एक शब्द भी नहीं बोल पाती है और इतने में ही विकास की बहन वहां पर आ जाती हैं। फिर दोनों अपने कोचिंग के लिए चले जाती हैं। अब विकास के दिमाग में सिर्फ एक ही सवाल घूम रहा था कि क्या प्रियंका भी मुझसे प्यार करती हैं, शायद इसलिए ही वह मुझे फोटो देकर गई थी। अगले दिन विकास ने फिर वही सवाल को पूछा तो प्रियंका ने जवाब दिया कि क्या मैं तुम्हें इतनी पसंद हूं। विकास बिना डरे इस सवाल का जवाब हां में देता है।An Untold Love Story in Hindi

प्रियंका ने जवाब दिया कि इसलिए तो मैंने तुम्हें अपनी फोटो दी थी क्योंकि मैं भी तुमसे प्यार करती हूं। प्रियंका कहती है कि मैं तुमको काफी दिनों पहले से ही पसंद करती हूं लेकिन कहने से डरती थी। फिर क्या था धीरे-धीरे दोनों का प्यार इतना गहरा हो गया कि एक दूसरों तो बिना देखे खाना भी नहीं खाते थे। जिस दिन प्रियंका विकास से मिलने नहीं आती तो वह किसी ना किसी बहाने से उससे मिलने उनके घर चला जाता था।An Untold Love Story in Hindi

इधर उन दोनों की बोर्ड परीक्षाओं का समय भी नजदीक आ गया और फिर दोनों ने परीक्षा पूरी नहीं होने तक एक दूसरे से नहीं मिलने का वादा कर लिया। अपने वादे को निभाने के लिए बोर्ड परीक्षा पूरी होने तक दोनों बिल्कुल भी नहीं मिले। परीक्षा पूरी होने के बाद छुट्टियां घोषित हो गई। लगभग दोनों के प्यार को 3 साल गुजर गए और प्यार काफी गहरा होता चला गया। उनके छुपकर मिलने की भनक तथा काफी लंबा, गहरा प्यार होने की वजह से लोगों को पता चल गया। फिर क्या था उनके प्यार के बारे में दोनों के घर वालों को भी पता चल गया।An Untold Love Story in Hindi

Untold Love Story एक अलग मोड़ –

अगले दिन प्रियंका विकास को खेतों पर मिलने के लिए बुलाते हैं। घर वालों के दबाव के कारण प्रियंका विकास को समझाती है कि हमें अब एक दूसरे से दूर हो जाना चाहिए, क्योंकि एक ही गांव तथा पारिवारिक समस्या के कारण हमारी शादी नहीं हो सकती है। लेकिन विकास प्रियंका की बातों को मानने के लिए तैयार नहीं था। प्रियंका किसी भी तरह से विकास को एक दूसरे से दूर रहने के लिए तैयार कर लेती है। इतनी बातचीत होने के बाद विकास वहां से चुपचाप अपने घर लौट जाता है।An Untold Love Story in Hindi

विकास दिन-रात एक ही बात का अफसोस करता है कि शायद मेरा प्यार आप टूट चुका है। लेकिन अपने मन को शांत कर लेता है की प्रियंका आज भी मेरी ही है। प्रियंका के घर वालों के द्वारा 14 अप्रैल को शादी तय कर दी जाती है। इधर प्रियंका भी काफी परेशान रहती है कि इतना गहरा प्यार पल भर में ही खत्म हो गया। लेकिन सामाजिक संस्कृति और पारिवारिक दबाव के कारण वह शादी करने से इनकार नहीं कर पाती है और 14 अप्रैल को उसकी शादी हो जाती है।An Untold Love Story in Hindi

इधर विकास प्रियंका से किए हुए वादें को निभाने के लिए शादी में किसी प्रकार की कोई अड़चन पैदा नहीं करता है। शादी के बाद प्रियंका ससुराल चली जाती है और विकास भी धीरे-धीरे सब कुछ भूल जाता है। फिर विकास पढ़ाई करने के लिए शहर चला जाता है और मेहनत तथा लगन से पढ़ाई करके आज एक इंजीनियर बन गया है। एक दिन जब वह अपने ऑफिस जा रहा था तभी रास्ते में किसी लड़की का कॉल आता है लेकिन कॉल उठाने के बाद पता चलता है कि वह कॉल प्रियंका ने किया है।An Untold Love Story in Hindi

Untold Love Story प्रियंका का कॉल –

प्रियंका ने उससे पारिवारिक हालचाल पूछे और बोली कि मुझे बेटा हुआ है। विकास ने बेटा होने की बधाई दी। इतने में ही प्रियंका के पति बातचीत करने लगते हैं। जब प्रियंका के पति ने विकास से नौकरी के बारे में पूछा तो विकास ने शहर का नाम बताया। इसके जवाब में प्रियंका के पति ने बताया कि हम लोग भी इसी शहर में रहते हैं। फिर क्या था बातों ही बातों में दोनों के बीच दोस्ती हो गई। अब तो विकास हर सप्ताह प्रियंका के पति के साथ उसके घर चला जाता था।An Untold Love Story in Hindi

कुछ दिनों बाद विकास घरवालों ने भी शादी के लिए लड़की ढूंढना शुरू कर दिया। एक अच्छी संस्कारी लड़की मिलने के बाद विकास की शादी तय कर दी गई है और विकास को शहर से गांव बुलाया जाता है। विकास गांव आते समय प्रियंका के पति को शादी में पूरे परिवार के साथ आने के लिए निमंत्रण दे देता है। विकास की शादी के दिन प्रियंका व उसका पति भी पहुंच जाते है। इन दोनों को देखकर विकास काफी खुश होता है और सोचता है कि प्रियंका की शादी में मैं खुद मौजूद था और आज मेरी शादी में प्रियंका मौजूद है।An Untold Love Story in Hindi

शादी की 15 दिन गुजर जाने के बाद विकास अपनी पत्नी को लेकर शहर के लिए रवाना हो जाता है। विकास तथा प्रियंका के पति के बीच दोस्ती बढ़ जाने से दोनों एक-दूसरे के नजदीक फ्लैट में रहने लगते हैं। शायद इसी बहाने से विकास और प्रियंका कम से कम एक दूसरे से दूर तो नहीं है। वर्तमान समय में चारों अपनी जिंदगी में बहुत खुश है।An Untold Love Story in Hindi

इस तरह से विकास और प्रियंका की Untold Love Story की कहानी यहीं समाप्त की जाती है। अगर आपको हमारी यह कहानी पसंद आई है, तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें और हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

यह भी पढ़ें – Poor Farmer and Son Emotional Story in Hindi 2021

Aman Bainsla

CEO and Founder - Bainsla Music / Bainsla Entertaniment

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


 

x