Love Stories

विकास और नेहा की Best Romantic Love Story In Hindi 2021

Best Romantic Love Story Vikash & Neha – नमस्कार दोस्तों आज की कहानी के पहले एपिसोड में आपका हार्दिक स्वागत है। इसमें हम आपको एक ऐसी कहानी के बारे में बताएंगे जो आपको वर्तमान समय से रूबरू करावाती हैं। इस कहानी में 5 लोगों की अहम भूमिका होती है। इसमें विकास और उसका दोस्त राजेश तथा विकास की गर्लफ्रेंड नेहा, वकील (संदीप), एक पुलिस ऑफिसर शामिल है। दोस्तों यह कहानी पूरी तरह से काल्पनिक है, लेकिन इसके माध्यम से आपको बहुत कुछ सीखने को जरूर मिलेगा।Best Romantic Love Story 

Best Romantic Love Story Vikash & Neha – 

यह बात सन् 2001 की है। एक गांव जिसका नाम था जगदीशपुर (बदला हुआ नाम) उस गांव में विकास नाम का लड़का रहता था और उसी गांव में नेहा नाम की लड़की रहती थी। दोनों गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ने जाया करते थे और ताल्लुक की बात यह थी कि दोनों एक ही क्लास में पढ़ाई करते थे।

जैसे-जैसे एक साथ टाइम निकलता गया दोनों के बीच दोस्ती हो गई। काफी लंबे समय तक दोनों एक दूसरे के दोस्त रहे फिर धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार पैदा हो गया। अब दोनों एक ही गांव के थे तो उनका मिलना जुलना हमेशा लगा रहता था। कभी स्कूल में तो कभी घर के पीछे वाले खेतों में मिलते रहते थे।

इस बात को तो आप सभी जानते हैं कि गांवों में खेत होते हैं और उन में फसल हो जाने के बाद पता नहीं चलता है कि कौन कहां पर क्या कर रहा है। ठीक उसी प्रकार का वाक्य यहां पर मिलता है दोनों गांव के खेतों में मिलने लगे। उनके मिलने का सिलसिला काफी दिनों तक चलता रहा दोनों कभी खेतों पर मिलते और कभी स्कूल पर मिलते रहते थे। इनके बारे में धीरे-धीरे गांव के लोगों को पता चलने लग गया।

जब इस बात का विकास और नेहा को पता चला कि उनके परिवार तक यह खबर पहुंच चुकी है कि वह दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। तब उन दोनों ने एक दूसरे से शादी करने की सोची। विकास और नेहा ने सोचा कि शायद घरवालों के मनाने के बाद उन दोनों की शादी हो सकती है।Best Romantic Love Story

अब समस्या यह पैदा हो गई लड़का अलग समाज से है और लड़की अलग समाज से है। आपको बता दें कि गांवों में सामाजिक संस्कृति को अधिक महत्व दिया जाता है, केवल समाज के लड़के के साथ ही समाज की लड़की शादी कर सकती है। उनके प्यार की बातें दोनों के परिवार तक पहुंच गई लड़के वाले परिवार के लोगों ने लड़के को अच्छी तरह से समझाया ठीक उसी प्रकार उधर लड़की को भी उनके परिवार ने अच्छी तरह से समझाया कि उन दोनों की शादी नहीं हो सकती है।

विकास ने पूरी तरह से पढ़ाई को भुला दिया और वह नेहा के गम में शराब के नशे में डूबने लग गया। विकास के दोस्त राजेश को पता चलता है कि वह नेहा के लिए कुछ भी कर सकता है। राजेश शहर में पढ़ाई करता था तो वह वहां से विकास के घर पहुंचता है और विकास से बातचीत करता है।

इस बातचीत के दौरान विकास ने उन दोनों के प्यार के बारे में सब कुछ बता दिया। तब राजेश ने बताया कि तुम दोनों यहां से भागकर शहर चले जाओ उसके बाद वहां पर एक अच्छा वकील तैयार करके कोर्ट से शादी कर लो। विकास ने अपनी गर्लफ्रेंड नेहा को बताया कि हम कुछ ही दिनों के अंदर गाँव छोड़कर चले जाएंगे और शहर जाकर कोर्ट से शादी कर लेंगे।Best Romantic Love Story 

फिर दूसरे दिन विकास, राजेश तथा नेहा ने मिलकर प्लान बनाया की हम आने वाले 20 दिन के अंदर गांव छोड़कर शहर चलेंगे। इधर लड़की के घरवाले शादी करने के लिए नेहा के लिए दूल्हा ढूंढ रहे थे, कुछ ही दिनों के अंदर उन्होंने एक अच्छा लड़का ढूंढ लिया। अब नेहा के ऊपर लड़की से मिलने तथा शादी के लिए हां करने का और अधिक दबाब आने लग गया। तब नेहा ने विकास को कॉल करके बताया कि उसके घर वालों ने लड़का ढूंढ लिया है और शादी के लिए दबाव बना रहे हैं।

इधर राजेश ने शहर जाकर विकास और नेहा के लिए संदीप नाम का एक वकील तैयार कर दिया और उनके रहने के लिए फ्लेट भी तैयार कर दिया। विकास ने नेहा से बातचीत के दौरान बताया कि हम आज रात को ही गांव छोड़कर चले जाएंगे। विकास, राजेश को फोन पर सारी बातें बता देता है कि नेहा के घर वाले शादी के लिए अधिक दबाव बना रहे हैं, इसलिए वह आज रात को ही काम छोड़ना चाहते हैं।

विकास के कहे अनुसार राजेश शहर से उन दोनों को लेने के लिए शाम तक गांव पहुंच जाता है। राजेश गांव के बाहर चौराहे पर उन दोनों के आने का इंतजार करता है, लगभग 1 घंटे के बाद विकास और नेहा उन्हें खेतों से आते हुए दिखाई देते हैं। Best Romantic Love Story

दोनों राजेश के साथ गाड़ी में बैठकर शहर के लिए रवाना हो जाते हैं। वहां पर राजेश ने विकास और नेहा के लिए रहने की व्यवस्था पहले से ही तैयार कर दी थी। अब दोनों अपने-अपने डॉक्यूमेंट तैयार करने के बाद वकील से मिलते हैं। वकील उन्हें छुट्टियों के कारण लगभग 10 दिन बाद वापस कोर्ट बुलाने की बात कहता है।

उधर नेहा के घर वाले पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करवाते हैं कि उनकी लड़की को विकास नाम का लड़का जबरदस्ती भगा कर ले गया है, क्योंकि लड़की के घरवालों सहित पूरे गांव को पता था कि नेहा विकास से प्यार करती है। अब पुलिस विकास और नेहा को ढूंढने में लग जाती है।

जैसे-जैसे 10 दिन पूरे होने को आते हैं तभी पुलिस उस फ्लैट से विकास और नेहा को गिरफ्तार कर लेती है। गिरफ्तार करने की खबर राजेश को लग जाती हैं तभी राजेश अपने दोस्त जो पुलिस ऑफिसर है, उनसे मिलने के लिए पुलिस स्टेशन चला जाता है।

पुलिस ऑफिसर के वहां नहीं मिलने के बाद राजेश वापस आ रहा था, तभी अचानक उसे वकील का कॉल आता है और वह बताता है कि विकास और नेहा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और गिरफ्तार करने वाला आपका दोस्त हैं। राजेश अपने दोस्त पुलिस ऑफिसर को कॉल लगाता है और मिलने के लिए जगह बताता है। दोनों दोस्त होने की वजह से राजेश ने विकास और नेहा के प्यार के बारे में सब कुछ बता दिया।Best Romantic Love Story

राजेश की रिक्वेस्ट करने पर पुलिस ऑफिसर ने विकास और नेहा को केवल कोर्ट जाने तक का समय देकर छोड़ दिया। अब दोनों प्रेमी जोड़े कोर्ट पहुंच जाते हैं इधर वकील पहले से ही तैयार था। विकास, नेहा, राजेश और वकील चारों रूम के अंदर प्रवेश कर जाते हैं। कुछ ही देर बाद विकास और नेहा की कोर्ट से शादी हो जाती है, अब दोनों बहुत खुश नजर आ रहे हैं। तब ही राजेश उन दोनों को पुलिस के पास जाने के लिए बोलता है।

राजेश के इतना साथ निभाने के कारण विकास और नेहा मना नहीं कर पाते हैं और राजेश के दोस्त पुलिस ऑफिसर के पास जाकर गिरफ्तार हो जाते हैं। अब क्या था अब तो उन दोनों की शादी हो गई अब कानूनी तौर पर पति पत्नी है।

लड़की के घर वालों ने विकास और नेहा को पकड़ने के लिए पुलिस पर दबाव बना दिया, जब पुलिस ने जवाब दिया कि विकास और नेहा को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन कुछ कागजी कार्रवाई के बाद ही इन दोनों को छोड़ा जाएगा। पुलिस कागज कार्रवाई पूरी करने के लिए विकास तथा नेहा से कुछ पूछताछ करती हैं। इधर लड़की के घरवाले पुलिस स्टेशन के बाहर इकट्ठे हो जाते हैं और उन दोनों के रिहा होने का इंतजार करते हैं।

इतने में ही राजेश और उनका वकील संदीप वहां पर आ जाते हैं और संदीप गांव के लोगों के सामने उन दोनों के पति पत्नी होने का सबूत पेश करते हैं। Best Romantic Love Story

इसके बाद विकास और नेहा उनकी जान को खतरा होने के लिए पुलिस से प्रोटेक्शन की मांग करते हैं। बाद में पुलिस ऑफिसर ने सभी गांव वालों को समझाया कि कानूनी तौर पर अब यह दोनों पति पत्नी है। अगर इनके साथ किसी भी व्यक्ति ने मारपीट करने की कोशिश की तो उसको पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा और लड़की के घरवालों को समझाया कि समाज तथा जाति तो एक इंसान के द्वारा बनाई गई है जो इसके लपेटे में आ गया समझो वह पूरी तरह से बर्बाद हो गया है।

इसलिए मैं पुलिस ऑफिसर होने के नाते आपसे हाथ जोड़कर निवेदन करता हूं कि विकास को अपने दामाद के रूप में स्वीकार कर लीजिए ताकि दोनों खुशी जिंदगी जी सकें।

फिर गांव के लोगों के द्वारा आपस में समझाए जाने पर विकास को दामाद के रूप में स्वीकार कर लिया जाता है। गांव वाले विकास को अपने साथ गांव लेकर चले जाते हैं और नेहा अपने परिवार के साथ चली जाती है।

गांव जाने के बाद उन दोनों की सामाजिक तौर तरीके से शादी की जाती है। विकास और नेहा एक दूसरे से शादी करके बहुत खुश हैं और नेहा की खुशी के लिए ही विकास आज बैंक में नौकरी भी करता है। Best Romantic Love Story

इसलिए दोस्तों जो एक दूसरे से अपनी जान से अधिक प्यार करते हैं उनका साथ दीजिए तथा समाज तथा जाति के नाम पर हो रहे भेदभाव को दूर करने के लिए आगे बढ़ो। लेकिन आज के समय में प्यार को लोगों ने खेल बना रखा है। वर्तमान समय में प्यार पैसे ऐंठने और शारीरिक संबंध बनाना तक ही सीमित है।

अगर आपको यह Romantic Love Story अच्छी लगी हो, तो कमेंट करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करें ताकि इस स्टोरी के माध्यम से लोगो को लिख मिल सकें।

 

Read Also – ऑनलाइन पढ़ाई के लिए बच्चों को मोबाइल दिलाना सही या गलत ? | Online Study News | 2021

Aman Bainsla

CEO and Founder - Bainsla Music / Bainsla Entertaniment

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


 

x