Latest Updates

World Environment Day – विश्व पर्यावरण दिवस

World Environment Day – विश्व पर्यावरण दिवस – 

विश्व पर्यावरण दिवस प्रत्येक वर्ष 5 जून को मनाया जाता है । विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के लिए विश्व के द्वारा मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण दिन है इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र द्वारा हमारे पर्यावरण या वातावरण के प्रति विश्व स्तर पर सामाजिक और राजनीतिक जागरूकता लाने हेतु 1972 में इसे शुरू किया गया ।World Environment Day – विश्व पर्यावरण दिवस

इससे प्रत्येक वर्ष 5 जून को मनाया जाता है आपको बता दें कि सर्वप्रथम विश्व भर में पर्यावरण दिवस 5 जून 1974 को मनाया गया , जिसे प्रथम विश्व पर्यावरण दिवस कहा जाता है। पर्यावरण जीव जंतुओं के लिए एक महत्वपूर्ण उपयोगी कवच होता है इस वातावरण में रहने वाले प्रत्येक जीव को एक उत्तम पर्यावरण की आवश्यकता होती है अतः सभी जीव-जंतुओं का अपितु पूरे मानव जगत का यह कर्तव्य बनता है कि हमारे पर्यावरण को उचिस्ट स्तर पर सुधारा जाए पर्यावरन की रक्षा की जाए ।

उद्देश्यों को देखते हुए पर्यावरण दिवस दुनिया भर में आयोजित किया जाता है पर्यावरण दिवस का मुख्य उद्देश्य हमारी प्रकृति की रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाना और विभिन्न पर्यावरण मुद्दों को देखना है ।

1972 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा मानव हित पर विश्व पर्यावरण से संबंधित एक महासभा की आयोजन किया और इस आयोजन के दौरान पर्यावरण से संबंधित और सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर गहनता से विचार किया गया और 5 जून 1974 से इस दिन को पर्यावरण दिवस घोषित किया गया

आपको बता दें कि इस पर्यावरण दिवस को प्रत्येक वर्ष मनाने का एकमात्र उद्देश्य यह है कि हर वर्ष हो रहे पर्यावरण में परिवर्तन जो जीव जंतुओं आदि के लिए हानिकारक प्रभाव उत्पन्न कर रहा है इन समस्याओं को इन बढ़ती समस्याओं को कैसे निदान किया जाए और एक उपयुक्त वातावरण का निर्माण किया जाए एक स्वच्छ पर्यावरण का निर्माण किया जाए इसलिए प्रत्येक साल 5 जून को पर्यावरण दिवस मनाया जाता है

हर नागरिक का फ़र्ज़ बनता है की वो सिर्फ़ सोशल मीडिया पर ही नही, असलियत में भी पर्यावरण के प्रति जागरूक होकर प्रकर्ति को बचाने में योगदान दे इसी के साथ आपको World Environment Day की हार्दिक बधाइयाँ

Aman Bainsla

CEO and Founder - Bainsla Music / Bainsla Entertaniment

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


 

x