Sad Stories

एक बेवफा की लव स्टोरी – Bewafa Love Story in Hindi 2021

एक बेवफा की लव स्टोरी – Bewafa Love Story in Hindi 2021 – एक दिन हम सभी दोस्त एक साथ बैठकर बातचीत कर रहे थे। तभी महेश अपनी लव स्टोरी के बारे में बताने लग जाता है। पहले महेश की लव स्टोरी मुझे काफी रोमांटिक लगी लेकिन पूरी सुनने के बाद मेरी आंखों से आंसू निकल आए। उसकी लव स्टोरी रोमांटिक होने के साथ-साथ काफी दुख भरी निकली थी। आज मैं आप सभी के लिए उसी लव स्टोरी को लेकर आया हूं तो चलिए पढ़ना शुरू कीजिए।

एक बेवफा की लव स्टोरी | Bewafa Love Story in Hindi 2021 –

बात लगभग 1 साल पहले की है जब महेश आगे की पढ़ाई करने के लिए जयपुर शहर चला जाता है। वहां पर महेश के मौसा-मौसी रहते थे। वह अपने इन रिश्तेदारों के पास पहुंच जाता है और उनके माध्यम से ही कॉलेज में एडमिशन ले लेता है। पहली बार बड़े शहर में जाने की वजह से महेश वहां की चीजों से बिल्कुल अनजान था। महेश के मौसा जी के पास वाले मकान से ही एक लड़की उसी कॉलेज में पढ़ाई करने जाती थी। इस लड़की का नाम शिवानी था।

महेश भी उस लड़की के साथ-साथ रोजाना कॉलेज जाता था। वह पढ़ाई में काफी होशियार था। धीरे-धीरे महेश कॉलेज के साथ-साथ शहर की चीजों से रूबरू होता चला गया। पढ़ाई में होशियार होने की वजह से कई लड़कियां उससे इंप्रेस हुआ करती थी, लेकिन महेश अपनी पढ़ाई के अलावा किसी की भी तरफ ध्यान नहीं देता था। Bewafa Love Story in Hindi

एक दिन ऐसा हुआ कि कई सारी लड़कियां महेश की क्लास के अंदर पहुंच जाती है और उससे बातचीत करने लग जाती है। गांव का लड़का होने की वजह से उनसे बात करने में उसे काफी शर्म आ रही थी। महेश के किसी भी प्रकार के कोई जवाब नहीं देने के कारण सभी लड़कियां उससे छेड़छाड़ करने लग जाती है। इसकी वजह से महेश काफी नाराज हो जाता है और वहां से चला जाता है। Bewafa Love Story in Hindi

अगले दिन महेश, शिवानी के साथ कॉलेज जा रहा था तभी वह उससे से पूछती हैं – कल इतनी सारी लड़कियां आपका मजाक क्यों बना रही थी? जिस पर आपने कोई भी जवाब नहीं दिया। महेश ने कहा – मुझे सिर्फ पढ़ाई करने के लिए मेरे माता-पिता ने यहां भेजा है।
शिवानी कहती है – इतना भी चुप मत रहो कि हर कोई आप को बेवकूफ समझने लगे। बातों ही बातों में दोनों कॉलेज पहुंच जाते हैं।

कॉलेज पहुंचने के बाद शिवानी महेश को लेकर उन लड़कियों के पास चली जाती है और उन सभी लड़कियों से बुरा-भला कहने लगती है। शिवानी स्वभाविक रूप से काफी तेज थी, जिसकी वजह से उससे लड़के भी डरते थे। सभी लड़कियों ने महेश से माफी मांगी और वहां से चली गई। शिवानी तथा महेश दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ने की वजह से दोस्त बने हुए थे। Bewafa Love Story in Hindi

शिवानी के बार-बार कहने पर महेश भी अब कॉलेज में कम डरने लग गया। अब वह लड़कियों से भी बातचीत करता रहता था और शिवानी के डर से सभी छात्र महेश की इज्जत किया करते थे। एक दिन कॉलेज में सांस्कृतिक प्रोग्राम रखा गया था। सभी लोग सुबह-सुबह कॉलेज पहुंच गए इधर शिवानी और महेश भी कॉलेज पहुंच जाते हैं। कॉलेज में प्रवेश करते ही महेश की नजर एक लड़की पर पड़ती है।

वह लड़की देखने में बहुत सुंदर थी और बातें करने के दौरान उसके गालों पर डिंपल पड़ते थे। महेश उस लड़की को देखता ही रह जाता है। काफी देर टकटकी लगाए उस लड़की को ही देखता रहता है। वह लड़की महेश की तरफ आती हुई दिखाई देती है तो वह अपनी नजरें नीचे झुका लेता है। नजरें उठाकर महेश ने देखा कि शिवानी तथा वह लड़की एक दूसरे से बातें कर रही है। उस लड़की के चले जाने के बाद महेश ने शिवानी से उसका नाम पूछा। Bewafa Love Story in Hindi

तब शिवानी ने कहा – आपको उस लड़की से क्या काम है?
तब महेश ने कहा – बस ! वैसे ही पूछ रहा हूं।
इतने में शिवानी कहती है – मुझे लगता है! शायद वह लड़की आपको पसंद आ गई है।
महेश अपनी नजरें नीची कर लेता है और चुपचाप खड़ा रहता है। महेश की हरकतें देखकर शिवानी समझ चुकी थी कि वह उस लड़की को पसंद करने लग गया है।

तभी शिवानी महेश तथा उस लड़की की एक दूसरे से मुलाकात करवा देती है। महेश ने सबसे पहले उस लड़की का नाम पूछा तो उसने अपना नाम काजल बताया। महेश उससे बातें करके मन ही मन काफी खुश हो रहा था क्योंकि पहली बार इतनी सुंदर लड़की उससे बातचीत कर रही है। एक दूसरे से बातचीत हो जाने के बाद काजल वहां से चली जाती है, लेकिन महेश पूरी तरह से उसका दीवाना हो चुका था। Bewafa Love Story in Hindi

काजल के जाने के बाद भी महेश उसे ही देख रहा था।तभी अचानक काजल पीछे मुड़कर देखती है और महेश की तरफ मुस्कुरा कर चली जाती है। अब तो महेश पूरी तरह से उसका दीवाना हो गया था लेकिन कहने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था। इसलिए उसने सोचा क्यों ना शिवानी को सब कुछ बताया जाए। इसी बीच शिवानी के पास पहुंच जाता है और सारी बातें बता देता है।

महेश ने शिवानी से कहा – काजल आपको कैसी लगती है?
शिवानी ने जवाब दिया – अच्छी लगती है, लेकिन इन सब बातों से तुमको क्या काम है?
महेश ने कहा – कुछ भी नहीं वैसे ही पूछ रहा हूं।
शिवानी ने कहा – ज्यादा भोला मत बनो! मुझे सब कुछ पता है कि तुम काजल को पसंद करते हो। ‌
इस बात को सुनकर वह इस चुपचाप खड़ा रहता है, इतने में ही शिवानी जवाब देती है – कोई बात नहीं ! मैं काजल से बात करूंगी। Bewafa Love Story in Hindi

थोड़ी देर बाद शिवानी काजल के पास पहुंच जाती है और महेश की ओर इशारा करते हुए बातें करती है। महेश समझ चुका था कि शिवानी काजल को उसके बारे में बता रही है। लगभग 3 दिन बाद अचानक महेश के पास काजल का कॉल आता है और वह उससे मिलने के लिए कहती है। दोनों मिलने के लिए जगह चुन लेते हैं और रविवार का दिन मिलने के लिए तय करते है।

रविवार के दिन महेश जल्दी तैयार होकर उस पार्क में पहुंच जाता है। जहां पर पहले से ही काजल उसका इंतजार कर रही थी। काजल को पहले से ही वहां देखकर वह इस काफी खुश होता है और उससे बातचीत करने लग जाता है। ‌पहले मिलने के कारण दोनों रोमांटिक बातें करने लगते हैं। बहुत देर बातचीत करने के बाद काजल वहां से जाने की कहती है लेकिन महेश कुछ समय के लिए उसे रोक लेता है। Bewafa Love Story in Hindi

कई दिनों तक मिलते रहने के कारण काजल तथा महेश एक दूसरे को बहुत प्यार करते थे और दोनों किसी भी हालात में एक दूसरे से दूर नहीं रहना चाहते थे। ‌लेकिन एक दिन महेश की जिंदगी में एक ऐसा मोड़ आया जिसने सब कुछ मिटा दिया। उस दिन महेश और शिवानी पहले की तरह एक साथ कॉलेज जा रहे थे। कॉलेज जाते समय इन दोनों को काजल में देख लिया और वह महेश से बहुत नाराज हो गई।Bewafa Love Story in Hindi

काजल को लगा कि महेश तथा शिवानी एक दूसरे से पहले से ही प्यार करते हैं और मुझे बेवकूफ बनाया है। इस बात को लेकर शिवानी के दिमाग में कई सारे विचार आते हैं और जिसके बाद वह महेश का चेहरा भी नहीं देखना चाहती थी। महेश और शिवानी दोनों हंसी मजाक करते हुए कॉलेज पहुंच जाते हैं। क्योंकि काफी दिनों से एक साथ रहते हुए दोनों बहुत अच्छे दोस्त थे और एक दूसरे की बातें शेयर करते रहते थे। Bewafa Love Story in Hindi

इस बात का महेश को बिल्कुल भी पता नहीं था कि काजल इस गलतफहमी की वजह से नाराज हो जाएगी। महेश कॉलेज पहुंचने के बाद काजल के पास चला जाता है। काजल महेश को आते हुए देखकर वहां से उठकर जाने लगती है, तो महेश उसका हाथ पकड़ कर उसको रोक लेता है। महेश ने काजल को बिठाकर समझाया कि शिवानी सिर्फ मेरी एक दोस्त है। इसके अलावा शिवानी से मेरा कोई भी रिश्ता नहीं है।

काजल इस बात को मानने को तैयार नहीं थी कि शिवानी और महेश के बीच सिर्फ दोस्ती का ही रिश्ता है। काफी देर समझाने के बाद काजल महेश को एक थप्पड़ जड़कर वहां से चली जाती है। महेश चुपचाप वहां पर बैठा ही रह जाता है। इसके बाद महेश ने कई बार काजल को मनाने की कोशिश की लेकिन वह किसी भी बात को सुनने को तैयार नहीं थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच दूरियां पैदा हो गए और एक दूसरे से बिल्कुल अनजान की तरह रहने लगे। Bewafa Love Story in Hindi

बिना किसी बात को लेकर काजल के दूर हो जाने के कारण महेश तनाव में रहने लगा। कॉलेज जाना भी कम कर दिया और अपनी पढ़ाई पर भी ध्यान देना बंद कर दिया। ‌हमेशा काजल के बारे में ही सोचता रहता था।‌ देर रात तक जागने तथा समय पर ना सोने की वजह से महेश का मानसिक स्वास्थ्य खराब हो जा रहा था। वह हमेशा एक ही बात सोचता था कि काजल ने एक मामूली सी गलतफहमी की वजह से हमारे प्यार को तोड़ दिया।

इस बात का पता शिवानी को चल जाता है तो सीधे काजल के पास पहुंच जाती है और महेश के हालात के बारे में बताती है। लेकिन काजल महेश से मिलने के लिए मना कर देती है। इतनी बात सुनकर शिवानी काफी नाराज हो जाती है और वह अपने स्कूटर स्टार्ट करके महेश के पास पहुंच जाती है। शिवानी महेश के लिए कुछ मेडिकल ट्रीटमेंट के अलावा फल भी लेकर गई थी। महेश को मानसिक परेशानी से उबारने के लिए शिवानी पूरी कोशिश करती रहती है। Bewafa Love Story in Hindi

पूरी तरह से ठीक हो जाने के बाद महेश, शिवानी को धन्यवाद कहकर वापस अपने गांव आ जाता है। लेकिन गांव आने के बाद भी वह कभी-कभी काजल को याद करके बहुत दुखी हो जाता है। क्योंकि जीवन में पहली बार जिस लड़की से प्यार किया उसी ने छोटी सी गलतफहमी की वजह से सारा रिश्ता तोड़ दिया। एक गलतफहमी के मोड़ ने महेश के हंसते जीवन को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया।

मैं अच्छी तरह से जानता हूं कि इस संसार में कई ऐसे प्रेमी-जोड़े हैं, जिनको एक छोटी सी गलतफहमी की वजह से एक-दूसरे से दूर होना पड़ गया। इसलिए जीवन में किसी भी प्रकार का फैसला लेने से पहले एक बार जरूर सोचना चाहिए की – हमारे द्वारा लिए गए इस फैसले की वजह से किसी दूसरे इंसान की जिंदगी संवर तथा बर्बाद हो सकती है। इस कारण जीवन में हमेशा किसी भी प्रकार का फैसला लेने से पहले उसके बारे में जरूर सोचना चाहिए। Bewafa Love Story in Hindi

यह भी पढ़ें – मेरी स्कूल की लव स्टोरी – School Love Stories Hindi 2021

Love Story In Hindi Heart Touching | एक बेवफा लड़की

Aman Bainsla

CEO and Founder - Bainsla Music / Bainsla Entertaniment

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


 

x