Love Stories

First Love Of College.| New Love Story 2022

First Love Of College.

Love Of College
Love Of College

First Love Of College.| New Love Story 2022-जब हम बड़े होकर अपने आप को समझते है ।तब तक हमारी दुनिया एक दम बदल चुकी होती है।ये कहानी भी कुछ ऐसी है। मैं अपनी स्कूल से पढ़ाई पूरी करके कॉलेज के लिए शहर आया था। मैं शहर में अपनी पढ़ाई के लिए स्कूल से निकल कर कॉलेज की पढ़ाई के लिए जयपुर आया था। उस दिन कॉलेज में मेरा पहला दिन था। सभी को कॉलेज में  सुबह 9 बजे पहुचना था। मैं अपने दोस्तों के साथ कॉलेज 9 बजे से पहले ही पहुंच गया था। कॉलेज में सभी को कक्षाओं के अनुसार अगल अगल पंक्ति में बैठाया।

मैं भी अपने दोस्तों के साथ BSC 1year वाली लड़को की लाइन में जाकर बैठ गया। जैसे जैसे समय निकल रहा था। वैसे वैसे हमारे कक्षा की छात्रों की संख्या बढ़ती जा रही थी। लगभग हमारी कक्षा के सभी लोग आ चुके थे। उसी बीच गुरूजी ने कॉलेज के नियमो के बारे में सभी को समझाया। लगभग 1 घंटा निकल गया था तभी एक लड़की कॉलेज के मुख्य गेट से रोते हुए हमारी और चली आ रही है। वो काफी घबराई हुई भी लग रही थी। Love Of College.

तभी हमारे एक गुरूजी ने उसे कुछ दुरी पर जाकर उससे रोने वजह पूछी तब उसने सिसकते हुए कहा की उसकी बस आज लेट हो गयी थी जिसकी वजह से वह कॉलेज आने में लेट हो गयी। इतना कहकर वो धीरे -धीरे फिर से रोने लग गयी। तभी हमारी कॉलेज की एक महिला टीचर ने उसे अपनी बोतल से पानी पिलाकर चुप करवाया और उसे हिम्मत देते हुए कहा की कोई बात नहीं बेटी यदि आप  लेट हो गयी है तो उसमे रोने की बात कहा है आप अपने टीचर से बस के लेट होने का कारण बता कर अपनी कक्षा में चले जाते।

तब उसने जबाव दिया की वो सभी को एक साथ देखकर डर गयी थी कही उसके लेट होने की वजह से गुरूजी उसे डाट न दे। इस समय वह काफी घबराई हुई थी। तभी सभी को अपनी -अपनी कक्षा के अंदर भेज दिया गया। मैं भी अपने दोस्तों के साथ अपनी कक्षा के अंदर चला गया गया।

उस समय हमारी पूरी कक्षा उस लड़की की बात अपने अपने दोस्तों के साथ शेयर कर रहे थे। हमारे वह से आने के बाद  उस लड़की को सभी टीचर अपने साथ केविन में ले गए। मैं भी उस समय अपने दोस्ती की बातो को ध्यान से सुन रहा था। वो भी उस समय व लड़की की बात कर रहे थे।Love Of College.

कुछ समय बाद हमारी कक्षा में एक गुरूजी कुछ किताब लेकर आया ,सभी ने उनका स्वागत किया और अपनी अपनी जगह बैठ गए। मेरा मन उस समय भी उसी लड़की के बारे में सोच रहा था। मैं मन ही मन उसके भोले पन के बारे में सोच रहा था। तभी एक महिला टीचर उस लड़की को लेकर हमारी कक्षा की और चली आ रही थी।

सभी ने टीचर के कक्षा में आते ही उनका भी स्वागत किया। तभी उस टीचर ने कहा की बच्चो इसका नाम कोमल है और तुम्हारी कक्षा में है। ये लड़की बहुत की मासूम और अच्छी है ये सब आप सब ने सुबह देखा होगा। आप सब आज से इसके दोस्त बनाकर रहोगे इसे बिल्कुल भी तंग  नहीं करोगे। ये तुम्हारी कक्षा की एक छात्र है।

इतना कहकर वो टीचर वहा से चली गयी। वो लड़की चुप चाप मेरे आगे वाली सीट पर आकर बैठ गयी। तभी गुरूजी ने सब को चुप कराकर पढ़ाई शुरू की। पढ़ाई के बाद कुछ समय बचा हुआ था जिसमे गुरूजी ने सभी का परिचय एक दूसरे से करवाया।Love Of College.

मुझे उस लड़की नाम पहले से पता था मैं भी अपना नाम महेंद्र बता कर अपनी जगह पाए बैठ गए। मेरे बाकि के सभी दोस्त भी अपना अपना परिचय देकर अपनी -अपनी जगह बैठ गए। हमारे परिचय के साथ ही कॉलेज की छुट्टी कर दी गयी। मैं भी अपने दोस्तों के साथ कॉलेज से चला गया।

पूरी भर मैं उसी लड़की के बारे में सोचता रहा। आख्रिरकार कोई लड़की इतनी मासूम कैसे हो सकती है की थोड़ी लेट होने पर इतना रोये। कॉलेज में वाकी लड़किया भी तो है। वो तो इतनी मासूम नहीं है। अगली सुबह मैं जल्दी उठकर अपने दोस्तों के साथ कॉलेज के लिए निकल गया। कॉलेज में आकर देखा तो वो पहले से ही आकर बैठी हुई है। मैं भी उसके पीछे वाली सीट पर जाकर बैठ गया।

सभी छात्र छात्रा लगभग कॉलेज में आ चुके थे। सभी को टीचर ने सरस्ववती वंदना के बाद अपनी -अपनी कक्षा में भेज दिया। हम सब भी कक्षा में जाकर बैठ गए। वो भी मेरे आगे वाली सीट पर आकर बैठ गए।

हमारा उस दिन कॉलेज का दूसरा दिन था। उस दिन उसकी काफी सारि दोस्त भी बन चुकी थी। इस तरह हमारा लगभग एक महीना निकल चूका था। मैं अपने दोस्तो के साथ कॉलेज आता और उन्ही के साथ चला जाता। वो भी अपनी दोस्तों के साथ आती और फिर चली जाती। Love Of College.

एक सुबह में अकेला ही कॉलेज आ रहा था। उस दिन मेरे वाकी के दोस्त बाहर घूमने गए थे। उस दिन मैं अकेला ही आ रहा था। तभी मैने देखा की वो लड़की मेरे सामने ही अकेली कॉलेज के लिए पैदल चली जा रही है। मैने अपने चलने की गति को थोड़ा तेज किया और उसके पीछे पीछे चलने लगा। मेरा उससे बात करने का मन था लेकिन मेरी उससे बोलने की हिम्मत  नहीं की। मैं उसके पीछे पीछे जा रहा था तभी उसने मुझे पीछे मुड़कर देखा और कहा की तुम्हारा नाम महेंद्र है ना ,तभी मैने जबाव दिया हा ,फिर मैने उससे पूछा की तुझे कैसे पता की मेरा नाम महेंद्र है।

मेरे इतना कहने पर वो हसने लगी। थोड़ी देर हस कर बोली कल तुम ने ही तो कक्षा में बताया था। की तुम्हारा नाम महेंद्र है। उसकी बातो पर फिर मैं भी हसने लगा। हम दोनों ऐसे बातें करते हुए कॉलेज के रास्ते चलते जा रहे थे। उसने मेरी पढ़ाई के बारे में पूछा ,उसी के साथ ही  मेरे पुरे परिवार के बारे में पूछा।Love Of College.

बाते करते करते हम कॉलेज पहुंच गये। पढ़ाई के दौरान वो मेरी आगे वाली सीट पर आकर बैठ गयी। पढ़ाई के बाद वो मेरे साथ पैदल बस स्टैंड तक आयी। हम वहा खड़े बाते कर रहे थे ,की उसने बातो ही बातो मैं कहा की तुम मेरे दोस्त बनोगे। मैने भी उससे हा बोल दी। इतना कहने के बाद उसकी बस आ गयी वो बस में बैठकर चली गयी।

उसके जाने के  बाद मैं भी वहा से चला आया। मैने आकर सारी बात अपने दोस्तों को बताई। उस दिन मैं काफी खुश था। Love Of College.

 

दोनों की दोस्ती से प्यार तक की पूरी कहानी -जानिए। First Love Of College.| New Love Story 2022.

Love Of College
Love Of College

अगले दिन मैं अपने दोस्तों के साथ कॉलेज के लिए जल्दी आ गया। इस दिन वह भी जल्दी आकर अपनी सीट पर बैठ गयी। अब हम दोनों एक दूसरे से खूब बाते करते वो मेरे साथ कई बार अकेली बाहर घूमने भी जाती  हम दोनों एक साथ लंच भी करते। वो कॉलेज में मेरे अलावा किसी और से इतनी बाते नहीं करती थी।

हम दोनों ने धीरे धीरे अब फोन पर भी बाते शुरू कर दी थी। वो मुझसे अब देर रात तक बाते भी करती। उसको मुझसे पढ़ाई के बारे कोई सवाल पूछना होता तो वो मेरे पास कॉल करती मुझे भी पढ़ाई में कोई परेशानी आती तो मैं भी उसे कॉल करता था। Love Of College.

हमारे बीच ऐसा कई महीनो तक चलता रहा। फिर एक दिन सुबह जो हुआ वो मुझे याद रखने लायक था। उसने मुझे सुबह कॉल किया और जल्दी कॉलेज आने के लिए कहा। मैं भी जल्दी तैयार होकर कॉलेज आ गया वो भी मेरा कॉलेज में आकर इंतजार कर रही थी।

उसने कहा की उसका घूमने का मन है और वो मेरे साथ कही बाहर घूमने के लिए जाना चाहती है। हम दोनों ने कॉलेज से छुट्टी लेकर बाहर घूमने के लिए निकल गए। हम दोनों जयपुर में ऐसी ऐसी जगहों पर घूमने के लिए गए जहा पर दो प्यार करने वाले कपल्स जाते है।

दिन भर घूमने के बाद हम हम खाना खाने के लिए एक होटल  में गए। दोनों ने एक साथ खाना खाया और  वहा से निकल गए। हम दोनों को श्याम हो गयी थी। और कोई उसके जाने के लिए कोई बस भी नहीं थी। काफी देर तक बस का इंतजार करने के बाद मैं ही उसे घर पर पहुंचाने के लिए चला गया। Love Of College.

हम उसके घर से लगभग 1 किलोमीटर दूर थे की उसने मुझे रुकने के लिए कहा मैने भी उसके कहने पर  गाड़ी साइड को रोककर साइड में लगा दी। वो गाड़ी से नीचे उतर कर मुझसे थोड़ी दूर जाकर रुक गयी। वो समय काफी उदास लग रही थी। मै भी उसके पास जाकर रुक गया। और उसकी तरफ जाकर देखने लगा। तभी वो मेरे सीने  से लिपटकर रोने लगी। और रोते -रोते बोली की वो मुझसे प्यार करती है।

मैने गाड़ी से पानी क बोतल निकली और उसे पिलाकर चुप करवाया फिर उसने बताया की वो आज तक इतनी खुश किसी के साथ नहीं रही जितना वो मेरे साथ रही है। उसे मुझसे सच्चा प्यार है ऐसा उसने कहा और फिर उसने कहा की इतनी रात को भी मैं उसे उसे छोड़ने गया हु। ऐसा कोई नहीं करता आज के समय में कोई किसी को मदद नहीं करता।

उस समय हम दोनों ने सड़क पर गाड़ी रोककर एक दूसरे के बारे में खूब सारी बाते भी करी। मैने भी बताया की मैं भी उससे बहुत प्यार करता हु। जब उसे मैने पहली बार रोते हुए देखा था तभी मुझे उसे प्यार  हो गया था।

First Love Of College.| New Love Story 2022

 Love Of College
Love Of College

हम दोनों ने देर रात तक बाते की। उसके बाद मैं उसे उसके घर छोड़ कर वापस आ गया। अगले दिन सुबह जल्दी तैयार होकर कॉलेज के लिए  आ गया वो भी जल्दी कॉलेज के लिए आ गयी। हम दोनों ने कॉलेज में बाहर घूमकर आये थे उसके बारे में बहुत सारी बाते भी  करी। हम दोनों अब एक दूसरे से बहुत प्यार करने लगे थे। Love Of College.

जब हमारा कॉलेज आने का मन नहीं होता था तब बाहर घूमने चले जाते। साथ ही साथ हम दोनों के कॉलेज में बहुत सारे दोस्त भी बन गए थे।

तो ये थी मेरी कॉलेज के समय के प्यार की कहानी। आप सब को काफी पसंद आयी होगी।

धन्यवाद।

 

 

Read Also-International Women’s Day will be celebrated on 8th March. Getting good wishes from some special messages from social media| Today News 2022

Read Also-Know The Story Of Two Loving People The Funny Moments Of Both Of Them | New love story 2022

Aman Bainsla

CEO and Founder - Bainsla Music / Bainsla Entertaniment

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


 

x